बस्ती। डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सेवा में समर्पित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी. के. अय्यर ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप हैं। उनकी निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण के कारण ही हजारों मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पी. पी. मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डॉ. नवीन मौर्य, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमाशा गुप्ता, डॉ. असरार अहमद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद जमील, डॉ अजीज आलम,डॉ. काज़ी, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. डी. सी. श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों का जीवन मानव सेवा को समर्पित होता है। विषम परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन देने का कार्य करते हैं। उपस्थित सभी लोगों ने चिकित्सकों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन सभी चिकित्सकों के सम्मान, आपसी संवाद और अस्पताल परिवार द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सम्मान और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।