एकेटीयू एमबीए मेरिट सूची में जीएल बजाज की सृष्टि अग्रवाल सातवें स्थान पर, संस्थान में खुशी की लहर।

Spread the love

मथुरा। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की एमबीए बैच-2026 की मेरिट सूची में जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा की छात्रा सृष्टि अग्रवाल ने सातवां स्थान प्राप्त कर संस्थान, ब्रज क्षेत्र और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।

सृष्टि की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान का कहना है कि यह सफलता सही मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण और छात्रा की निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि जीएल बजाज केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला शिक्षण केंद्र है।

संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने सृष्टि को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना केवल अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का योगदान होता है। उन्होंने कहा कि जीएल बजाज में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, प्रायोगिक शिक्षा, इंडस्ट्री इंटरफेस, शोध गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। यही कारण है कि संस्थान के विद्यार्थी हर वर्ष विश्वविद्यालय परिणामों, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि सृष्टि की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि परिवार और संस्थान के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकसित होता है।
उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल बेहतर शैक्षणिक परिणाम देना नहीं, बल्कि ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो भविष्य में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने सृष्टि की सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रा की मेहनत का उत्कृष्ट परिणाम बताया।

विभागाध्यक्ष डॉ. शशि शेखर ने कहा कि सहयोगी शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी फैकल्टी और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के कारण संस्थान लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सृष्टि अग्रवाल भविष्य में भी अपने ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता के बल पर नई ऊंचाइयों को छुएंगी।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने सृष्टि अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *