रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित विमर्श सभागार में गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरेश चंद्र रावत के कंधों पर आईपीएस के बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरेश चंद्र रावत के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता से पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य की नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सुरेश चंद्र रावत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।