मथुरा बार काउंसिल एसोसिएशन सभागार में डाक विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर।

Spread the love

मथुरा। मथुरा बार काउंसिल एसोसिएशन के अनुरोध पर एसोसिएशन के सभागार में डाक विभाग द्वारा विशेष जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों को डाक विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में बार काउंसिल एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इच्छुक अधिवक्ताओं को मौके पर ही विभिन्न सेवाओं से जोड़ा।

शिविर के दौरान डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही प्रमुख सेवाओं, जिनमें पासपोर्ट संबंधी सेवाएं, आधार कार्ड सेवाएं, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, जनरल इंश्योरेंस तथा हेल्थ इंश्योरेंस शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी दी गई।

इन सेवाओं को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *