रालोद जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे प्रीतम प्रमुख, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Spread the love

मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम प्रमुख का पदभार संभालने के बाद पहली बार मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। राया कट पर बड़ी संख्या में पहुंचे रालोद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा प्रीतम प्रमुख को मथुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।

राया कट पर स्वागत के बाद औरंगाबाद स्थित रजवाड़ा रिजॉर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलेभर से पहुंचे रालोद पदाधिकारियों और समर्थकों ने साफा, माला और पटुका पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रीतम प्रमुख के नेतृत्व में मथुरा में रालोद संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर प्रीतम प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जिले के सभी कार्यकर्ताओं तथा आमजन के सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्षता ठाकुर तेजपाल ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, बाबूलाल प्रमुख, यशपाल बघेल, एमएलसी योगेश नौहवार, अनूप चौधरी, रामरसपाल पोनिया, सुरेश भगत, यशपाल चेयरमैन, सुखवीर प्रधान, सुजीत प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *