👉 एसपी द्वारा मेहदावल तहसील परिसर में किया गया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु लोगों को किया गया प्रेरित।
👉संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के तीनों तहसीलों में कुल 293 फरियादियों के विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की हुई सुनवाई, 48 प्रकरणों का कराया गया तत्काल निस्तारण।
के के मिश्रा संवाददाता।



संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति अधिकारी व कर्मचारीगण संवेदनशील रहें , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाय।
अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से अपर जिलाधिकारी द्वारा 18 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा 26 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेहदावल तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने जन सामान्य को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया, जिससे पर्यावरण हरा-भरा एवं सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण व तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 09 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, तहसीलदार आनन्द ओझा, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी रविकांत चौबे द्वारा की गई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 63 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 20 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित मामलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यवाही में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार मामले का निस्तारण कराया जाए, राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में राजस्व अधिकारी के साथ प्रकरण का निरीक्षण करते हुए निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा रामजी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे