न्यू आदर्श हॉस्पिटल के सामने युवक से मारपीट, मोबाइल व कार छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में लगाई न्याय की गुहार।

Spread the love

बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल, नकदी और स्वीप्ट डिजायर कार छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
 पत्र के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के शेहरिया निवासी रवि कुमार यादव 12 जुलाई की शाम अपने मामा के घर सांवडीह यादव पुरवा गए थे। वहां से वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण मामा की स्वीप्ट डिजायर कार लेकर मालवीय रोड़ स्थित स्थित न्यू आदर्श हॉस्पिटल पहुंचे थे।
पीड़ित का आरोप है कि 13 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे न्यू आदर्श हॉस्पिटल के सामने 5-6 लोगों ने उनकी कार को घेर लिया, चाबी छीन ली और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर उनकी मां, मामी, मौसी और पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पत्नी को धक्का लगने से पेट में चोट आई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसके कवर में रखे 6,000 रुपये भी गायब हो गए। बाद में करीब एक घंटे बाद उन्होने मोबाइल वापस किया गया, लेकिन उसमें रखी नकदी नहीं मिली। आरोप है कि आरोपी कार अपने साथ ले गए और कहा कि ‘जब तक लोन नहीं भरोगे, गाड़ी नहीं मिलेगी।’
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पूरी घटना के दौरान आरोपियों ने लगातार गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा छीनी गई कार वापस दिलाने की मांग की है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *