नीट-2026 में आर्यन कुमार ने लहराया परचम, 620 अंक के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद

Spread the love

बलदेव (मथुरा)। सादाबाद क्षेत्र के गांव मढ़ाका निवासी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मथुरा में परिचालक पद पर कार्यरत द्रवण कुमार के पुत्र आर्यन कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 620 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 12,500 हासिल की है।

आर्यन की शानदार सफलता के आधार पर उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, बेसिक शिक्षा विभाग तथा पूरे गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

आर्यन की सफलता पर बृजेश कुमार यादव, रामवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, होशियार सिंह, प्रतीक मिश्रा, सुजीत वर्मा, सुशेंद्र मित्तल, जगदीश पाठक, उपेंद्र पाण्डेय, रविन्द्र रावत, अजीत सिंह सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *