मथुरा। जनपद के थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारधाम मंदिर के समीप बीते रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पलट गई। इसी दौरान बराबर से गुजर रही एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसे हल्का नुकसान हुआ।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर क्षेत्र निवासी हरजीत अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ लाडली रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापसी घर आ रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार कर का चार धाम मंदिर के समीप टायर फट गया और यह हादसा हो गया जिसमें सभी दोस्त सुरक्षित निकल गए लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।