विजयपुर पहाड़ी पर बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।

Spread the love

मिर्जापुर (गैपुरा/विंध्याचल)। विंध्याचल थाना क्षेत्र की गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर पहाड़ी पर रविवार को लगभग 3 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पुत्र इंद्र बहादुर एवं रोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी बिरोही, थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर, मोटरसाइकिल से कुशार फाल से पार्टी कर लौट रहे थे।

विजयपुर पहाड़ी के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *