फरह में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।

Spread the love

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की ओल चौकी के अंतर्गत एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल पर फेंका गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने, घटना के कारणों का पता लगाने तथा संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *