राष्ट्रीय क्रीम मुक्ति कार्यक्रम के संबंध में अंतरविभागीय समन्वय बैठक।

Spread the love

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के संबध में अंतर्विभागीय समन्वय एवं अभिमुखीकरण की बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निर्देश दिया कि एलवेन्डाजॉल की गोली खाने से कोई भी बच्चा छूटने न पाये। इसके लिए माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम दिनांक 10.08.2026 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें 1-19 वर्ष तक के बच्चों को गोली खिलाया जायेगा। 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली, 2-3 वर्ष के बच्चों को 01 गोली पीसकर तथा 3 वर्ष से उपर के बच्चों को 01 गोली खिलाया जायेगा। 10 अगस्त को जो बच्चे छूट जायेगें उनको 14 अगस्त 2026 को एलवेन्डाजाल की गोली खिलाया जायेगा। उसी दिन ई-कवच पोर्टल पर आनलाइन फीडिंग भी होगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त एमओआईसी, व अन्य संबधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *