उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मिश्रित नगर व तहसील कार्यकारिणी घोषित, व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प।

Spread the love

मिश्रित/सीतापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भरत त्रिपाठी एवं जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से जिलाध्यक्ष विभूति पुरी “विभू” ने जिला महामंत्री गोविंद सहाय गुप्ता, वागीश दिनकर बाजपेई तथा जिला कार्यसमिति की संस्तुति पर मिश्रित नगर एवं मिश्रित तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना और उनके हितों की रक्षा करना है।

नगर कार्यकारिणी में यतीन्द्र “बब्लू” अवस्थी को संरक्षक, कमलाकांत मिश्रा को नगर अध्यक्ष तथा कन्हैया गुप्ता को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। प्रशांत कुमार सिंह को नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष के रूप में सोमांश मिश्रा, आलोक सिंह, विश्वजीत वर्मा एवं जयंकर गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर मंत्री पद पर केशव त्रिवेदी, विशाल मिश्रा, हिमांशु सोनी एवं विजेंद्र वर्मा की नियुक्ति की गई। श्याम प्रकाश वर्मा को नगर कोषाध्यक्ष, चंदन त्रिवेदी को मीडिया प्रभारी तथा गौरव सिंह (गोलू) को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नगर कार्यसमिति के सदस्यों में अनिल वर्मा, प्रियांशु शर्मा, अभिषेक शुक्ला, सोमदत्त प्रताप सिंह, हरिकृष्ण वर्मा, अच्युत कुमार, शिवेश चंद्र वैश्य, रविशंकर, मोहन गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता एवं अमित वर्मा को शामिल किया गया है।

वहीं तहसील कार्यकारिणी में अजय शुक्ला को तहसील महामंत्री बनाया गया। तहसील उपाध्यक्ष के रूप में जगजीवन मिश्रा, शशांक पांडे (सोनू), मुकुल दीक्षित, कृष्णा रस्तोगी, विनय मिश्रा एवं अंकुर मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। तहसील मंत्री पद पर मनोज पांडेय, मुनीश गाजी, आकाश अवस्थी, संजय वर्मा, अमित सैनी एवं दीपांकल दीक्षित की नियुक्ति की गई। दिनेश सिंह यादव को तहसील कोषाध्यक्ष, शुभम शुक्ला एवं अभिषेक अवस्थी को मीडिया प्रभारी तथा गौरव सिंह एवं शुभम दीक्षित को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

तहसील कार्यसमिति के सदस्य के रूप में हरीश मराठा, दिलीप मिश्रा, अनूप वर्मा, विक्की मिश्रा, प्रमोद तिवारी, सोनू तिवारी, ससम गुप्ता, चेतराम कश्यप, मोहित गुप्ता, अमित सिंह, शुभांशु मिश्रा, पारुल त्रिवेदी, हरिकेश गुप्ता, अजय दीक्षित, श्याम जी, शशांक मिश्रा, पंकज मिश्रा, विनोद शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, गोलन शुक्ला एवं हेमू गुप्ता को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विभूति पुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *