नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कछवां पुलिस की कार्रवाई।

Spread the love

मिर्जापुर। थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को थाना कछवां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना कछवां में मु0अ0सं0-154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी एवं सुरागरसी करते हुए सोमवार, 20 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक भारत सुमन एवं उनकी टीम ने आरोपी इबरार पुत्र समशेर, निवासी पाण्डेयपुर, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *