डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक कर की समीक्षा।

Spread the love

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा के दृष्टिगत गंदा पानी एकत्रित न हो तथा फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराते रहें।

उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा संचारी रोग के अन्तर्गत आने वालें एंडीकेटर्स के अनुसार कार्य नही किए जाने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि झाड़ियों कटाई, नालियों साफ आदि नियमित रूप कराएं एवं अनसेल्फ हैण्डपम्पो की सूची उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पाॅट जो चिन्हित किए गए उन्हें साफ कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देशित किया कि ध्यान शहर में कहीं पर कूड़े का ढेर न लगने पाए नियमानुसार कूड़े का निस्तारण कराएं। नालियों की नियमित सफाई कराएं, पानी का जमाव हो तो उसे तत्काल निकलवाते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएं।

अहरौरा में फागिंग व एंटीलार्वा का नियमित छिड़काव न कराएं जाने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अहरौरा को निर्देशित किया कि फागिंग व एंटीलार्वा का नियमित छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग व दस्तक अभियान के तहत जो डाटा मानिटरिंग कराई जा रही है उसे सही तरीके से डाटा फीडिंग कराया जाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूसण्डी में आभा आईडी कम बनाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि शत प्रतिशत आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करें एवं आशा व ए0एन0एम0 द्वारा ई कवच पर डाटा इंट्री न किए जाने पर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया शत प्रतिशत इंट्री करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु लोगो जन जागरूकता लाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश कुमार सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *