राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं।

Spread the love

मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल सचिव एवं युवा अधिवक्ता अभिषेक सिंह धवल के जन्मदिन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अभिषेक सिंह धवल संगठन के कर्मठ, जुझारू और समर्पित पदाधिकारी हैं। उन्होंने पूर्वांचल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि अभिषेक सिंह धवल सदैव समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहते हैं। सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।
दिलीप सिंह गहरवार ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा करते रहें।
इस अवसर पर करणी सेना मिर्जापुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित इंस्पेक्टर सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, पुष्कर सिंह, शाश्वत सिंह, राजेश दुबे, एडवोकेट गंगेश्वर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, हेमंत कुमार, राकेश कुमार, अजीत सिंह, अजय सिंह, शिवम सिंह सहित अनेक लोगों ने भी अभिषेक सिंह धवल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *