बरेली: SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, सात पुलिसकर्मी निलंबित।

Spread the love

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई अलग-अलग मामलों में की गई है।

  1. छुट्टी के बाद ड्यूटी से गायब
    थाना क्योलड़िया के रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन, थाना मीरगंज के रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार, यूपी-112 में तैनात सगुन कुमार, थाना इज्जतनगर के आरक्षी विवेक धामा तथा रिजर्व पुलिस लाइन के सौरभ कुमार छुट्टी समाप्त होने के बाद बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
  2. सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन
    रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अजय कुमार पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पॉडकास्ट/इंटरव्यू रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले में भी उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
  3. ड्यूटी करने से किया इनकार
    रिजर्व पुलिस लाइन के कुक विक्की कश्यप पर 5 जुलाई को ड्यूटी के लिए बुलाए जाने के बावजूद ड्यूटी करने से साफ इनकार करने और बाद में लगातार बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप है।
  4. विभागीय जांच के आदेश
    एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी सात मामलों में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  5. SSP का सख्त संदेश
    एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। सेवा नियमों का उल्लंघन, आदेशों की अवहेलना या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने जैसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *