Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » लखनऊ में पहली बार होगा ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’, भेड़, बकरी और सूकर पालन से जुड़े नवाचारों पर होगा मंथन।

    लखनऊ में पहली बार होगा ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’, भेड़, बकरी और सूकर पालन से जुड़े नवाचारों पर होगा मंथन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 17, 2026
    Vijaydoot News

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार पशुपालन विभाग एवं एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह कॉन्क्लेव 17 एवं 18 जून 2026 को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मॉर्स ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम का उद्देश्य भेड़, बकरी एवं सूकर पालन क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए नई संभावनाओं को तलाशना है।कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा राज्यमंत्री कृष्णा पासवान द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम भी उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम में देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स, वित्तीय संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों तथा प्रगतिशील पशुपालकों की भागीदारी रहेगी।

    पशुपालन विभाग के अनुसार यह कॉन्क्लेव लघु पशुपालन से जुड़े हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वैज्ञानिक तकनीकों, नवीन अनुसंधानों, व्यवसायिक अवसरों, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन और निवेश की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके माध्यम से भविष्य की रणनीतियों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और पशुपालकों की आमदनी बढ़ सके।

    कॉन्क्लेव के पहले दिन 17 जून को ‘लघु पशुपालन : ग्रामीण समृद्धि का आधार’, ‘पोषण सुरक्षा में लघु पशुधन का भविष्य’, ‘लघु पशुधन उद्यमिता, स्टार्टअप एवं निवेश के अवसर’ तथा ‘प्रौद्योगिकी नवाचार एवं आधुनिकीकरण’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

    वहीं दूसरे दिन 18 जून को ग्रामीण प्रसंस्करण क्लस्टर विकास, सूकर पालन में तकनीकी नवाचार, शीत श्रृंखला पैकेजिंग एवं स्मार्ट प्रसंस्करण तकनीक, चारा प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन, तथा सफल पशुपालकों के अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में भेड़, बकरी और सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बनकर उभर रहा है। ऐसे में यह कॉन्क्लेव आधुनिक तकनीक, बाजार संपर्क और निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी के रूप में विकसित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

    पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन राज्य में लघु पशुपालन क्षेत्र को संगठित, तकनीक आधारित और लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इससे न केवल ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपुलिस और जनता का समन्वय ही अपराध मुक्त समाज की कुंजी: स्वर्णिमा सिंह
    Next Article भाजपा सरकार के हर कॉरिडोर और चौड़ीकरण कार्य की न्यायिक जांच हो, भ्रष्टाचार चरम पर : अखिलेश यादव
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20264

    •शिक्षकों से बोले—समय से विद्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा।…

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202617

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202616
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.