Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » ऑनलाइन शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान।

    ऑनलाइन शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 8, 2026

    -आईआईटी कानपुर में आयोजित एनपीटीईएल एसपीओसी फेलिसिटेशन कार्यशाला में मिला संभावना सम्मान।

    अलीगढ़ से सौरभ पाठक की रिपोर्ट।

    अलीगढ़। डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर में आयोजित स्वयं–एनपीटीईएल समन्वयक सम्मान कार्यशाला में प्रतिष्ठित संभावना सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय को स्वयं–एनपीटीईएल के मूक ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

    कार्यशाला में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों केस्वयं–एनपीटीईएल समन्वयक, ऑनलाइन पाठ्यक्रम समन्वयक तथा शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करना था।

    मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान ग्रहण किया। वहीं विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रम समन्वयक शुभम शर्मा ने भी कार्यशाला में भाग लेकर विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक सत्रों में सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी ने एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों के सफल संचालन की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां विषय पर प्रस्तुति दी।

    उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जोड़ने, उनका पंजीकरण कराने, नियमित मार्गदर्शन देने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा प्रमाणन प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही प्रभावी रणनीतियों ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। उनके प्रस्तुतीकरण को उपस्थित शिक्षाविदों ने सराहा और अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायी बताया।

    कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के सभी विभागीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम समन्वयकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कुलसचिव कमांडर मनोज के. (रिटा.) एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार आधारित शिक्षण और डिजिटल शिक्षा के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleशब्द स्वरूप में साक्षात नारायण ही हैं श्रीमद्भागवत महापुराण : स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज
    Next Article तीर्थ यात्रियों की सेवा में समर्पित ‘सेवा सदन’ का भव्य लोकार्पण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.