Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » तीर्थ यात्रियों की सेवा में समर्पित ‘सेवा सदन’ का भव्य लोकार्पण।

    तीर्थ यात्रियों की सेवा में समर्पित ‘सेवा सदन’ का भव्य लोकार्पण।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 8, 2026

    •स्व. प्रेमवती पांडेय एवं स्व. केशव देव पांडेय की पुण्य स्मृति में निर्मित, श्रद्धालुओं के लिए 8 सुसज्जित कक्षों की सौगात

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    बलदेव (मथुरा)। ब्रजभूमि के पावन तीर्थ श्री दाऊजी महाराज मंदिर, बलदेव स्थित भागवत भवन के द्वितीय तल पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए ‘सेवा सदन’ का भव्य लोकार्पण किया गया। यह सेवा सदन स्वर्गीय प्रेमवती पांडेय एवं स्वर्गीय केशव देव पांडेय की पुण्य स्मृति में निर्मित कराया गया है। इसके माध्यम से दूर-दराज से आने वाले तीर्थ यात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    सेवा सदन के अंतर्गत आठ सुसज्जित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक कमरों का निर्माण कराया गया है, जिन्हें विधिवत रूप से मंदिर प्रबंध समिति को तीर्थ यात्रियों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया गया। इस पुण्य कार्य को श्रीमती मालती शर्मा तथा जीडीएक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं आप इंटरनेशनल चेयरमैन महेश शर्मा, अनुराग शर्मा एवं हर्षवर्धन शर्मा के सहयोग से पूर्ण कराया गया। लोकार्पण अवसर पर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा।

    कार्यक्रम में जीडीएक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक महेश शर्मा ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को यदि उचित आवास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं मिलें, तो उनकी यात्रा अधिक सहज, सुरक्षित और सुखद बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा सदन का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है।

    उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह व्यवस्था भविष्य में हजारों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
    इस अवसर पर बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने कहा कि धर्मस्थलों पर सेवा कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा। डॉ. के. के. पांडेय सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे श्रद्धांजलि का उत्कृष्ट स्वरूप बताया।

    लोकार्पण समारोह में उपस्थित संतों, विद्वानों, मंदिर पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सेवा सदन के निर्माण को मानव सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बताया। सभी ने कहा कि स्वर्गीय प्रेमवती पांडेय एवं स्वर्गीय केशव देव पांडेय की स्मृति में किया गया यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

    कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समिति पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सेवा सदन के संचालन से मंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों को ठहरने में बड़ी राहत मिलेगी और ब्रज की सेवा परंपरा को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleऑनलाइन शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान।
    Next Article बुनियादी सुविधाओं को लेकर हरदेव गंज कोसीकलां मे महिलाओं का फूटा गुस्सा, नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद के खिलाफ किया प्रदर्शन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.