Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विंध्य मंडल की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 15 अगस्त तक जारी होगी निर्माण धनराशि: मुख्यमंत्री योगी

    विंध्य मंडल की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 15 अगस्त तक जारी होगी निर्माण धनराशि: मुख्यमंत्री योगी

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 9, 2026

    लखनऊ/मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्य मंडल के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों की सभी प्रस्तावित सड़क एवं पुल परियोजनाओं के विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर 15 जुलाई तक शासन को भेजे जाएं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र परियोजनाओं को 15 जुलाई तक स्वीकृति प्रदान कर 15 अगस्त तक निर्माण कार्यों के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री मीरजापुर में आयोजित समीक्षा बैठक में विंध्य मंडल के तीनों जिलों में लोक निर्माण विभाग की चल रही परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं सेतु योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

    उन्होंने दोहराया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी।

    बैठक में रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेल मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने मीरजापुर नगर की प्रमुख सड़कों के साथ माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन मार्गों पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने पर बल दिया, ताकि विंध्य धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    उन्होंने कहा कि विंध्य धाम प्रदेश की प्रमुख आस्था स्थली है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए विकास कार्य पूरे करें।

    बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इसके अलावा मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सड़क, राज्य राजमार्ग, जिला मार्ग, ग्रामीण संपर्क मार्ग, लघु एवं दीर्घ सेतु, बाईपास, हेलीपैड, सड़क सुरक्षा और धार्मिक मार्गों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों की प्राथमिकता और उपयोगिता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

    प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान ने बताया कि विंध्य मंडल में विभाग की 1,904 विकास परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें 775 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली सभी परियोजनाओं को 31 जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी देवी धाम में दर्शन-पूजन किया, विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को पौधे वितरित किए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विंध्य ब्रांड’ के उत्पादों का अवलोकन किया और कॉरिडोर में मौजूद बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपत्नी के मायके से वापस न लौटने पर युवक टावर पर चढ़ा, प्रशासन की सूझबूझ से टला हादसा।
    Next Article अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचकर मनीष मिश्रा ने किया आर्थिक सहयोग, नौकरी और आवास निर्माण का दिया आश्वासन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.