Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचकर मनीष मिश्रा ने किया आर्थिक सहयोग, नौकरी और आवास निर्माण का दिया आश्वासन।

    अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचकर मनीष मिश्रा ने किया आर्थिक सहयोग, नौकरी और आवास निर्माण का दिया आश्वासन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 9, 2026

    बस्ती। नगर पंचायत मुण्डेरवा क्षेत्र के वीर सपूत अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए पहल सोशल वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक मनीष मिश्रा उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद अग्निवीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा राष्ट्र उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगा।

    मनीष मिश्रा ने दिवंगत अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मनीष मिश्रा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण सहयोगों की घोषणा की। उन्होंने 50 हजाश्र रूपये की आर्थिक सहायता  दिया। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनके आवास पर दो कमरों के निर्माण का पूरा दायित्व स्वयं लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व है।

    मनीष मिश्रा ने कहा कि शहीद के परिवार को भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, वह हर समय उनके साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति यदि ऐसे परिवारों की सहायता के लिए आगे आए तो देश के वीर जवानों के परिवारों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा। उन्होंने युवाओं से भी देशभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    इस बीच क्षेत्र के लोगों ने भी मनीष मिश्रा की इस पहल की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना किसी राजनीतिक पद या सरकारी जिम्मेदारी के जिस प्रकार वह लगातार शिक्षा, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। लोगों का मानना है कि उनकी ष्बस्ती बेस टू स्पेसष् की सोच केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का एक व्यापक अभियान बनती जा रही है।  उल्लेखनीय है कि अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र की आंखें नम हो गईं थी।

    पहल के मनीष मिश्रा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहीद अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव का परिवार कभी स्वयं को अकेला महसूस नहीं करेगा और समाज का हर संवेदनशील व्यक्ति उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleविंध्य मंडल की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 15 अगस्त तक जारी होगी निर्माण धनराशि: मुख्यमंत्री योगी
    Next Article व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं, सुरक्षा देना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी – लोकेश अग्रवाल
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.