Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » ब्रज को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ आज वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर चलेगा विशेष सफाई अभियान।

    ब्रज को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ आज वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर चलेगा विशेष सफाई अभियान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 19, 2026
    Vijaydoot News

    •लगभग 11 किलोमीटर के वृंदावन परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टर में किया गया है विभाजित।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि महाप्रभु की लाड़ली भूमि, श्री राधा-कृष्ण की क्रीड़ा स्थली, भक्तों और पूज्य संतों के हृदय में बसने वाले श्री वृन्दावन धाम का परिक्रमा मार्ग केवल एक रास्ता नहीं है, बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का साक्षात स्वरूप है। ऐसे पावन मार्ग की पवित्रता, स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखना हम सभी ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं का परम कर्तव्य है।
    आइए, हम सब मिलकर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में अपनी सेवा अर्पित करें और स्वच्छ, सुंदर और पवित्र वृन्दावन के संकल्प को सिद्ध करें। ऐसी मान्यता है कि श्रीधाम में सेवा का अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है। हम अपने को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं कि शासकीय सेवा में रहते हुए हमें श्रीधाम वृन्दावन की पावन भूमि पर सेवा करने का अवसर प्रभू की कृपा से प्राप्त हुआ है।

    श्री वृन्दावन परिक्रमा मार्ग लगभग 11 (एकादश) कि०मी० लंबा है, तथा लाखों श्रद्धालु एवं साधु-संतों द्वारा प्रतिदिन परिक्रमा की जाती है। ऐसे पावन मार्ग की सेवा कर हमें भी संत-महात्माओं के चरणरज का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी का सामूहिक प्रयास है कि यह संपूर्ण परिक्रमा मार्ग सदैव स्वच्छ, सुंदर, सुविधाजनक एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बना रहे एवं परिक्रमार्थियों को परम सुख/श्रद्धा की अनुभूति हो तथा परिक्रमा आनंद के साथ संपन्न करने का अवसर प्राप्त हो।

    इसी पावन संकल्प के साथ परिक्रमा मार्ग को प्रतीकात्मक रूप से 11 (एकादश) भाग में विभाजित कर प्रत्येक 1 कि०मी० की स्वच्छता / सौदर्गीकरण हेतु स्वैच्छिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है।

    अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार मौर्य द्वारा अटल्ला चुंगी से साक्षी आश्रम तक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा साक्षी आश्रम से धानुका आश्रम तक, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी द्वारा धानुका आश्रम से इस्कॉन गौशाला तक, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा इस्कॉन गौशाला से जादौन पर्किंग तक, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह द्वारा जादौन पार्किंग से गंगा मोहन कचहरी तक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा गंगा मोहन कचहरी से केशीघाट तक, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी द्वारा केशीघाट से जगन्नाथ घाट तक, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी द्वारा जगन्नाथ घाट से उमाशक्ति पीठ तक, क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा द्वारा उमाशक्ति पीठ से जानकी गार्डन तक, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी द्वारा जानकी गार्डन से कैलादेवी तक तथा एस0पी0 यातायात राजेश कुमार तिवारी कैलादेवी से अटल्ला चुंगी तक विशेष सफाई की जाएगी।

    श्रीधाम वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ, सुंदर एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाए रखने के संकल्प के अंतर्गत दिनांक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता / श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं स्वच्छता टीमें अपने-अपने निर्धारित परिक्रमा मार्ग में श्रमदान के साथ-साथ व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण भी करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों हेतु एक नीति बनाकर उसे गोद भी लेंगे। हम सभी का सामूहिक प्रयास रहेगा कि श्रीधाम वृन्दावन का पावन परिक्रमा मार्ग सदैव स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बना रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleविद्यालयों को सौंपी गई जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी।
    Next Article क्लेंसी इंटरमीडिएट कॉलेज में वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20261

    •मधुरम हेरिटेज, दिल्ली रोड मुरादाबाद में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा समारोह। मुरादाबाद। अखिल…

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026

    अधिकारियों के साथ 9 सितंबर को बैठक करेगी मिठाई एसोसिएशन।

    September 6, 2026

    वृंदावन में श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से सम्पन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202629

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202617

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202616
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.