Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » बाढ़ को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी।

    बाढ़ को लेकर औरैया पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 6, 2026
    Vijaydoot News

    मयंक कुमार त्रिपाठी, संवाददाता।

    औरैया। जनपद में चंबल, यमुना, सिंध, क्वारी और पहुंज नदियों का संगम होने के कारण हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए अजीतमल तहसील के तटीय (खादर) क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की आशंका के मद्देनजर औरैया पुलिस ने जनसुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    पुलिस ने मीडिया सेल के अनुसार, जलस्तर बढ़ने पर लोग बिना देरी किए सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में पहुंच जाएं। टॉर्च, सूखा राशन, आवश्यक दवाइयां और जरूरी दस्तावेज पहले से सुरक्षित बैग में तैयार रखें। यदि घर में पानी प्रवेश करने लगे तो सबसे पहले बिजली का मेन स्विच बंद कर दें तथा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।

    एडवाइजरी में लोगों को चेतावनी दी गई है कि तेज बहाव वाली नदी, जलमग्न पुलिया या डूबे हुए रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फी लेने या सोशल मीडिया के लिए रील बनाने जैसी गतिविधियों से बचें। पानी में डूबे बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफार्मरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही बाढ़ से संबंधित किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं।

    आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए औरैया पुलिस ने 24 घंटे संचालित जनपदीय बाढ़ बचाव हेल्पलाइन 9454417385 एवं 7820010369 जारी किए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें और प्रशासन का सहयोग करें

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस।
    Next Article बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा समीक्षा बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20264

    •शिक्षकों से बोले—समय से विद्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा।…

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विद्यालय का ताला बच्चे खोलते हैं तो होता है दुख : बीएसए रतन कीर्ति

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित।

    September 6, 2026

    अ.भा. ब्राह्मण महासभा द्वारा आज आयोजित किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह।

    September 6, 2026

    संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202619

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202617
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.