•पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर किया स्वागत, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर रखने के प्रयासों की सराहना।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र की अड़ींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया एवं चौकी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह सहित स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि अड़ींग चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की तत्परता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया, हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह, विजय कुमार,सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी के साथ लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। स्वागत और सम्मान के दौरान पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद रहे।


