रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं राहगीरों से जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने की बात कही।


