•नरसी भक्त की दिव्य कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान, हरिनाम से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर।
टोरंटो (कनाडा)। कनाडा-अमेरिका कथा यात्रा-2026 के तहत टोरंटो के स्कारबोरो स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही तीन दिवसीय भक्तमाल कथा के दूसरे दिन का आयोजन भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने मेहता नरसी भक्त की दिव्य कथा का रसपान किया और उनके जीवन से जुड़े भक्ति, श्रद्धा एवं समर्पण के प्रसंगों को भावपूर्वक सुना।



कथा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा। भगवान की भक्ति, श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत कथा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से अभिभूत कर दिया। हरिनाम संकीर्तन और कथा के दौरान भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
श्रावण मास के पावन सोमवार के अवसर पर कथा में विशेष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरिनाम, कथा वाचन और भक्ति के दिव्य वातावरण से पूरा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।


