•भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
नौहझील, मथुरा। मथुरा जनपद के नौहझील क्षेत्र के ग्राम खुर्शी में संत शिरोमणि रविदास महाराज के आदर्शों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास महाराज के कलश का विधि-विधान से वंदन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और जीवन दर्शन के माध्यम से समाज को ऊंच-नीच एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह गुर्जर ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करते हैं। कलश वंदन अभियान के माध्यम से उनके संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास महाराज के समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण संत रविदास महाराज के जयकारों और श्रद्धा से ओत-प्रोत नजर आया। ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


