Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर फुंका, दो दिन से 150 घरों की बिजली गुल।

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर फुंका, दो दिन से 150 घरों की बिजली गुल।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 7, 2026

    •भीषण गर्मी और उमस में ग्रामीण परेशान, बच्चों की पढ़ाई और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित

    कुदरहा। कुदरहा विकास क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के अंतर्गत आने वाले जिभियांव गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है।

    भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दैनिक कामकाज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर को बदलने या दुरुस्त करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को ठीक कराने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगवाने के बजाय बांस-बल्लियों के सहारे उसे पोल पर बांधकर महज औपचारिकता पूरी की जा रही है। पीड़ित ग्रामीण लगातार अधिकारियों और लाइनमैनों से बिजली आपूर्ति बहाल कराने की गुहार लगा रहे हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी अन्य स्थानों पर फॉल्ट ठीक करने का हवाला देकर जिभियांव गांव में खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने से लगातार बच रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने और गांव की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने की मांग की है।

    सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास

    इस संबंध में अवर अभियंता अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleशिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला, 101 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित।
    Next Article कुदरहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, रणजीत राय के गोरखपुर क्षेत्र उपाध्यक्ष बनने पर खिलाई मिठाई।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    विशेष लेख

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    By P.K. RastogiSeptember 7, 20261

    •आचार्य डॉ.राधेश्याम द्विवेदी  ब्रह्मा पुत्र मरीचि की संतानें :- मरीचि ब्रह्मा के मानसपुत्र थे। इन्हें…

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।

    September 7, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202623

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202621
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.