रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर श्री अग्रवाल सभा रजि. की बैठक बीते सोमवार रात को अग्रवाटिका में हुई। जिसमें कार्यक्रम से सम्बन्धित संयोजक घोषित करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।



मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वालों ने बताया कि बैठक कि मुख्य मेला संयोजक अंकित बंसल, मुख्य जयन्ती संयोजक किशोर मित्तल को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा रोहित अग्रवाल एटा – शोभायात्रा संयोजक, मनोज अग्रवाल- पुष्पांजलि संयोजक, प्रवीण अग्रवाल सर्राफ -पत्रिका संपादक, चंदा संयोजक – रमन लाल गुप्ता,महेश चंद सर्राफ -नेत्र जांच शिविर संयोजक, महेश चंद कसरे – दिव्यांग शिविर संयोजक, महावीर मित्तल साड़ी वाले – रक्तदार शिविर संयोजक, मनोज बंसल कागजी – वृद्धाश्रम सेवा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि शोभायात्रा में राजकुमार बनने हेतु उनके फॉर्म 10 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक प्राप्त होंगे तथा उनका ड्रॉ 20 सितंबर को निकाला जाएगा । अष्ट दिवसीय अग्रसेन महोत्सव जो 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रहेगा जिसमें 13,14 ,15 व 16 अक्टूबर को अग्रसेन मेला आयोजित किया जा रहा है। अग्रसेन शोभा यात्रा 12 अक्टूबर को सायं 4 बजे भरतपुरगेट से प्रारम्भ होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बसंल
सर्राफ ने सात दिवसीय अग्रसेन महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी बन्धुओं की सहभागिता का आव्हान किया ताकि अग्रवाल समाज की एकजुटता प्रदर्शित हो सके।
अग्रवाल सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पूरी शक्ति के साथ जुटने का आव्हान किया।
तिलकद्वार धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल तथा मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ अग्रवाल ने कहा कि सभी अग्रबन्धु अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मेला सफल बनायें। अग्रवाल समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना अग्रसेन मेला का मुख्य उद्देश्य है।
महिला समिति संयोजिका आशा अग्रवाल तथा मीरा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष अग्रवाल सिक्का, प्रमोद अग्रवाल कसेरे, उपाध्यक्ष योगेश कागज़ी, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, संगठन मंत्री धीरज गोयल, संदीप अडूकी, अग्रवाल सभा महिला समिति की अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, मंत्री श्रीमती शशि अग्रवाल, तिलकद्वार धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरीओम अग्रवाल, मंत्री कृष्णमुरारी नेताजी, पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल,पूर्व मंत्री हेमन्त अग्रवाल, विजय गोयल, शंकरलाल अग्रवाल सर्राफ, किशोर मित्तल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल काजू, विभोर अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल प्रेस वाले, दीपक गर्ग आढ़ती, मनीष कुमार चैधरी, राधारमन अग्रवाल, मुकेश गर्ग कोसी, शिवकुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अग्रवाल आदि पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।


