बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, सभासद राजन ठाकुर के साथ नगरपालिका के वार्ड नं. 2 संतपुर मिश्रौलिया में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाय।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिक लगातार सड़़क निर्माण की मांग कर रहे थे, इसे देखते हुये नगर विकास मंत्री से आग्रह किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। यह सड़क पचपेडिया रोड से मिश्रौलिया को जोडेगी। एक दशक बाद इस जर्जर हो चुके सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अवर अभियन्ता अर्पित निगम, नीतेश राय, आलोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन शर्मा, अमिताभ मिश्र, मो. अख्तर, वृजमोहन शर्मा, आनन्द राठौर, आशुतोष के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


