Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » 6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 10, 2026

    •हरिद्वार में संतों द्वारा संकल्प शिला पूजन में अखाड़ा परिषद ने किया ऐलान , न्यायालय से ही समाधान संभव- डॉ रवींद्र पुरी

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित रजत शिला हरिद्वार पहुंचने पर संत समाज की ओर से विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज ने स्पष्ट किया कि 6 दिसंबर को मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी।

    अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि 6 दिसंबर को मथुरा में कार सेवा किए जाने संबंधी खबरें भ्रामक हैं। अखाड़ा परिषद किसी भी प्रकार की कार सेवा का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। इसलिए 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा संबंधी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाता है।

    हरिद्वार में विशेष रथ से पहुंची संकल्पित रजत शिला का संतों ने पूजन किया। इस अवसर पर साधु-संतों ने ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जय’ के उद्घोष किए।

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी जी महाराज ने कहा कि कार सेवा से प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष को न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या प्रकरण का समाधान न्यायालय के निर्णय से हुआ, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय शीघ्र निर्णय देगा।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय साक्ष्यों के आधार पर निर्णय करता है और हिंदू पक्ष द्वारा प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम पक्ष के पास मस्जिद से संबंधित पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य नहीं हैं। संतों ने एक स्वर में कहा कि मथुरा प्रकरण में किसी भी प्रकार की कार सेवा का आयोजन नहीं किया जाएगा और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखा जाएगा।

    महामंडलेश्वर राधानंद गिरी जी ने कहा कि कुछ लोग मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू सनातनी समाज से ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी एवं संयोजक पं. राजेश पाठक, महामंडलेश्वर डॉ. रमन पुरी महाराज, महंत दिव्यात्मानंद पुरी महाराज, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री जयराम शर्मा, महंत बाबा हरिदास जी महाराज, राष्ट्रीय मंत्री उद्देश सैनी, राष्ट्रीय प्रचारक गुलाब चंद सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री गिर्राज वाल्मीकि, कान्हा कौशिक, अनिल कृष्ण शास्त्री, ब्रह्मानंद गिरी, महेशानंद सरस्वती, पूजा भार्गव, रामनारायण बृजवासी, गोविंद बल्लभ शास्त्री, मयंक शर्मा सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    हुनर को मिलेगा सहारा, कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण।

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    By P.K. RastogiSeptember 10, 20263

    •हरिद्वार में संतों द्वारा संकल्प शिला पूजन में अखाड़ा परिषद ने किया ऐलान , न्यायालय…

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    हुनर को मिलेगा सहारा, कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण।

    September 10, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    September 10, 2026

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    हुनर को मिलेगा सहारा, कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण।

    September 10, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 202625
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.