रिपोर्ट: अरुण कुमार।
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 23 वर्षीय हिमांशु पुत्र महेंद्र बाइक से रामपुर बारहकोनी जा रहे थे। पिपरपाती गांव के पास सामने से आ रहे संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के मटौली निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी कुदरहा ले गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अजीत की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बाइक कब्जे में ले ली गई हैं।


