रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मथुरा में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह (नेवी) का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर कर्नल तेजवीर सिंह ने नए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
कमांडर जगवीर सिंह ने नवागत अधिकारी कर्नल तेजवीर सिंह को विधिवत कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने नवागत अधिकारी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार एवं जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर पर इंडियन एक्स सर्विसेज लीग उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा, नगेश रामपाल, कैप्टन भंवर सिंह (नेवी), जिला सैनिक संघ के कैप्टन जवाहरलाल, वरिष्ठ लिपिक मनोज कुलश्रेष्ठ, नरेश यादव, रामवीर सिंह, बृज सिंह पांडव, वीरनारी रचना, सुधा, त्रिवेणी, सीमा और शशि सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों ने नवागत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल तेजवीर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं स्थानांतरित हुए कमांडर जगवीर सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी गई और उनके कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया।

