मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ में आयोजित भाजपा पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो यह कह सकता है कि व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र।” उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया।

