लखनऊ। पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए 17 अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती मिलने की संभावना है। शासन स्तर पर इन अधिकारियों की तैनाती को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।
प्रस्तावित तैनाती के तहत राज कुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल, हर्ष देव पांडे को परीक्षा नियंत्रक यूपीपीसीएस, शैलेंद्र कुमार सिंह को ओएसडी यमुना प्राधिकरण, नरेंद्र बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लखीमपुर खीरी, संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर और विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बनाया जा सकता है।
वहीं सुशीला को अपर आयुक्त कानपुर, अतुल कुमार को अपर आयुक्त मुरादाबाद, अमित सिंह को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रियंका सिंह को कमांडेंट सिविल डिफेंस प्रशिक्षण संस्थान, अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात और गरिमा स्वरूप को ओएसडी निर्वाचन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
इसके अलावा संदीप कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हापुड़, राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लखनऊ, अमित कुमार को अपर आयुक्त मेरठ, पूनम निगम को उप सचिव यूपीपीसीएस तथा डॉ. नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर के पद पर तैनाती दी जा सकती है। इन सभी अधिकारियों को लेकर शासन की ओर से शीघ्र ही तैनाती आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

