Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या की साजिश, पत्नी समेत दो गिरफ्तार।

    प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या की साजिश, पत्नी समेत दो गिरफ्तार।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 22, 2026

    लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने अवैध प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार 13-14 सितंबर की रात कृष्णानगर क्षेत्र में रामबाबू मौर्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई श्याम बाबू मौर्य की तहरीर पर 14 सितंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने चार टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने करीब 180 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी, मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से नीरज मौर्य और मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्य को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पुष्पा ने बताया कि उसकी शादी रामबाबू से करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से उसके रिश्तेदार नीरज मौर्य से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी रामबाबू को होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और नीरज का घर आना-जाना भी बंद हो गया।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में पुष्पा ने बताया कि इसके बाद उसने नीरज के साथ मिलकर रामबाबू की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत पहले रामबाबू की मोटरसाइकिल गायब कराई गई और बाद में नीरज की मदद से उसे बरामद कराया गया, जिससे रामबाबू का नीरज पर दोबारा विश्वास कायम हो गया और उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद पुष्पा ने पति को बालाजी दर्शन के लिए जाने की बात कहकर घर से बाहर जाने की योजना बनाई, जबकि नीरज को हत्या का मौका और सहयोग दिया।पुलिस के मुताबिक योजना के तहत नीरज ने रामबाबू को पार्टी करने के बहाने कृष्णानगर बुलाया और शराब पिलाई।

    इसी दौरान घरेलू चाकू से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद नीरज मौके से फरार हो गया और मृतक के भाई को कथित तौर पर झूठी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक संदेह से बचने के लिए पुष्पा वापस लौटकर मृतक के परिजनों के साथ मौजूद रही। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    गिरफ्तार नीरज मौर्य कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के पैगूपुर नया पुरवा गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। पुष्पा मौर्य मृतक रामबाबू की पत्नी है और लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गोला कुआं गांव की निवासी है।

    पुलिस के अनुसार नीरज के खिलाफ वर्ष 2018 में बिठूर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। कृष्णानगर पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित मुकदमे में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपीसीएस से आईएएस बने 17 अधिकारियों को जल्द मिलेगी नई तैनाती
    Next Article सामान्य निकाय की बैठक में किसानों का पक्ष रखने के बाद मुख्यमंत्री को दिया पत्र।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मंदिर में चोरी की घटनाओं से आहत महंत का बड़ा ऐलान, 26 सितंबर से मंदिर में जड़ेंगे ताला।

    September 22, 2026

    कुश्ती दंगल देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी

    September 22, 2026

    मथुरा में यमुना से अवैध खनन का आरोप, चौकी के चंद कदमों से गुजरते रहे बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    By P.K. RastogiSeptember 22, 20262

    •मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए…

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    प्रयागराज में ई-रिक्शा संचालन होगा व्यवस्थित, क्लस्टरवार नंबरिंग और कलर कोडिंग की तैयारी।

    September 22, 2026

    ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियों को मिली जगह

    September 22, 2026

    2017 बैच की आईएएस अनुज मलिक बनीं संत कबीर नगर की नई जिलाधिकारी।

    September 22, 2026

    BSA ने तैया पुर में चित्रकला प्रतियोगिता का किया अवलोकन

    September 22, 2026
    Most Popular
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.