•92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, मालवीय रोड स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता।
बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय पाण्डेय की माता श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय का बुधवार सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मालवीय रोड स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
कृष्णा कुमारी पाण्डेय वर्तमान में किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज, रायठ की अध्यक्ष थीं। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, प्रशांत पाण्डेय, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, युवा सपा नेता बबलू तिवारी, बृजेश मिश्रा तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।
इस दौरान लोगों ने दिवंगत कृष्णा कुमारी पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


