नजीबाबाद। नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर के पास गणेश महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना अपार भारद्वाज द्वारा संपन्न कराई गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने भगवान अघोरी की सुंदर एवं मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की। जिसमें श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए हर हर महादेव और भगवान गणेश जी के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर महाकाल भक्त मंडल के संस्थापक अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने सभी अघोरी कलाकारों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सभी को महादेव परिवार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिमांशु पाल, अनमोल वर्मा, आदि जैन, वंश छाबड़ा, कोमल उर्फ पाठा कश्यप, गौरव, रुद्राक्ष गौड़, देव तोमर, अंश शर्मा आदि रहे।


