Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर एडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

    गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर एडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 25, 2026

    •02 अक्टूबर को प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, रामधुन, स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

    केके मिश्रा, संवाददाता।

    संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को मनाई जाने वाली महात्मा गांधी जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं मलिन बस्तियों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। प्रमुख स्थानों पर रामधुन का प्रसारण कराने के साथ महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी हीरालाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर चंद्रशेखर आजाद तिराहा तक जाएगी और पुनः हीरालाल इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद प्रातः 8 बजे सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से संबंधित संकल्प दिलाया जाएगा।

    अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपयुक्त स्थानों का चयन कर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाने तथा आमजन को भी श्रमदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर पार्क अथवा कार्यालय परिसर का चयन कर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आश्वस्त किया।

    बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी, समाजसेवी शिवकुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, सभासद अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, बांट-माप अधिकारी वीपी वर्मा, एआईजी स्टांप, प्रभादेवी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, ब्लूमिंग बड्स के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पांडेय, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रवक्ता बीनू सिंह, खंड विकास अधिकारीगण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleथाना बलदेव में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर मारपीट और धमकी का आरोप।
    Next Article मथुरा में ‘स्वच्छ ब्रज अभियान’ की शुरुआत, कृष्णानगर को बनाया जाएगा कचरा रहित मॉडल जोन
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026

    हर घंटे बिजली कटौती से मिश्रिख में हाहाकार, शिकायत के लिए फोन करें तो जिम्मेदार नहीं उठाते कॉल।

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    बस्ती

    बारिश और तेज हवा से गन्ना-धान की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता।

    By P.K. RastogiSeptember 25, 20263

    कुदरहा। कुदरहा क्षेत्र में गुरुवार से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की…

    संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने बताई साक्ष्य आधारित आयुर्वेद की महिमा।

    September 25, 2026

    प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

    September 25, 2026

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश और तेज हवा से गन्ना-धान की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता।

    September 25, 2026

    संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने बताई साक्ष्य आधारित आयुर्वेद की महिमा।

    September 25, 2026

    प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।

    September 25, 2026

    श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए सभी 18 राजकुमारों का हुआ चयन।

    September 25, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202632
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.