रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बेरी, अनेरा बाजार निवासी भूरी देवी पत्नी जितेन्द्र ने थाना बलदेव पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पुराने पड़ोसी पक्ष द्वारा उसकी दो बेटियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई है। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि वह कई बार चौकी और थाना बलदेव पर शिकायत लेकर गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि विपक्षी दबंग और पैसे वाला है, इसलिए उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
भूरी देवी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके और उसके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार बलदेव पुलिस होगी।


