रिपोर्ट : विजय नागपाल।
फरह। फरह के गांव जोधपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीते शनिवार को निर्धारित समय से करीव साढ़े तीन घंटे पहले ही बंद हो गया। यहां उच्च अधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। बन्द विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हुये वीडियो को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान में ले लिया। खंड शिक्षा अधिकारी फरह नरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब मिल जाने के बाद अग्रिम विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना होगा कि नौ निहालों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा की गई व्यवस्था में जो पतीला लगा रहे हैं उनके खिलाफ क्या उचित कार्यवाही हो पाएगी? या किसी राजनैतिक दबाव के चलते मामला कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। और छात्रों के भविष्य के साथ ऐसे ही खिलवाड़ होता रहेगा।


