बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर भाजपा के नगर मंडल आईटी संयोजक अमित गुप्ता ने स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने अपने निवास स्थान संजय कॉलोनी, साईं मंदिर, पुरानी बस्ती के निकट पॉलिटेक्निक स्कूल क्षेत्र में सफाई कर्मियों की पूरी टीम लगाकर कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कॉलोनी की साफ-सफाई कराकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को पांडेय बाजार, पुरानी बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत अमित गुप्ता को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनसेवा पहुंचाने के उनके योगदान को याद किया।
अमित गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के बीच रहकर जनहित के कार्यों को गति देना और लोगों को स्वच्छता सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।


