मथुरा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मथुरा द्वारा राधा जन्मोत्सव कार्यक्रम रमणीय स्थल वृंदावन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
संस्थापक सचिन अग्रवाल घी वालों ने बताया कि समाज सेवा में देश की अग्रिम संस्था भारत विकास परिषद समय-समय पर भारतीय उत्सवों को धूमधाम से मनाता है।
उसी क्रम में ब्रज के सबसे बड़े उत्सव राधा जन्मोत्सव को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाया गया जिसमें बाल स्वरूप में राधा रूप धारण कर बालिका ने सबको मोहित कर लिया, जिनके साथ माता कीर्ति तथा वृषभानु के रूप में भावना – मृदुल अग्रवाल भी विरामराज थे।
राधा कृष्ण के स्वरूप तथा बिहारी जी की झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन – अलका अग्रवाल, डॉ सुधीर गर्ग, वेदप्रकाश – वंदना अग्रवाल,आलोक नेहा जैन, राजेश – लीना अग्रवाल, मनोज – भारती अग्रवाल,श्रीकांत – लक्ष्मी अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, बंटी -निशा प्रजापति, प्रखर – भूमि अग्रवाल, सुनीत गुप्ता, नवीन नेहा अग्रवाल, भूपेंद्र प्रिया अग्रवाल, राहुल सपना अग्रवाल, गिरीश गर्ग, आशुतोष बंसल, अन्नू वाष्र्णेय, राजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल सुधीर नरूला आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.


