• सपा प्रदेश सचिव रंजना पाल ने ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट : मयंक त्रिपाठी।
औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र के रुरुगंज क्षेत्र स्थित कुंवरपुर गांव में रविवार को पीडीए जन चौपाल एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ने ग्रामीणों को पीडीए के विचारों, सामाजिक न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
रंजना पाल ने कहा कि पीडीए जन चौपाल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पीडीए का गुलदस्ता खिलेगा और सामाजिक न्याय का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर सेक्टर प्रभारी शिववीर सिंह यादव, महाराज सिंह पाल, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, दीपक यादव, विश्राम सिंह यादव पूर्व प्रधान, गौरव यादव बूथ अध्यक्ष, भूरे यादव, रामजीत शर्मा, राम अवतार डीलर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


