•अयाना में समाज को एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान
विजय दूत (मयंक त्रिपाठी)
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने पीडीए के तहत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से खुलकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया और विभिन्न समाजों के लोगों को राजनीतिक नेतृत्व का अवसर दिया। समाजवादी पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर आधारित है।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पीडीए जनपंचायत का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पीडीए की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान संदीप, बाबा रामनरेश यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, प्रदीप सिंह चौहान, सुमन दिवाकर, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, नरेंद्र पाल, हरिशंकर दिवाकर, ओके चौधरी, धीरेन्द्र दोहरे, पप्पू मिश्रा, अमित कुमार तिवारी, मनोज कोरी, उमेश प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, टीकाराम प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सोबरन प्रजापति, हिमांशु पाल, दिलीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।


