रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से तेज बारिश और हवा के चलते तहसील डुमरियागंज क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की स्थिति का उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने जुड़ीकुइयां, बेतनार मुस्तहकम, खांता, जहदा, केशवाजोत, रमवापुर जगतराम, असनहरा, कटारिया पाण्डेय, डोमसरा, तरहर, बामदेई और राउतडिला सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर जलस्तर, फसलों और आबादी पर पड़ रहे प्रभाव का जायजा लिया।
इस दौरान ग्राम पिपरा पाण्डेय में भारी बारिश से हुए जलजमाव को देखकर मौके पर ही जल निकासी की कार्रवाई कराकर समस्या का समाधान कराया गया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राघवेंद्र पाण्डेय, कानूनगो रमेश चंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल संजय वरुण, विवेक यादव सहित पूरी राजस्व टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


