डुमरियागंज थाने में विवेचकों की अर्दली रूम बैठक, अपराध समीक्षा कर आगामी त्योहारों को लेकर भी किया सचेत
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को थाना डुमरियागंज पर विवेचकगण के साथ अर्दली रूम/अपराध समीक्षा गोष्ठी की।
बैठक में थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साइबर अपराध से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, यक्ष ऐप पर बीट सूचना पर समय से टिप्पणी अंकित करने तथा अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील मामलों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।


