•नगर भाजपा की ओर से नुक्कड़ सभा आयोजित, सुषमा चौधरी रहीं मुख्य अतिथि।
बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में आयोजित नुक्कड़ सभाओं की कड़ी में पांडे बाजार चौराहे पर नगर भाजपा की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष तारक नाथ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर भाजपा की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा चौधरी ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेवा, जनसरोकार और समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों और जनकल्याण से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन अमित गुप्ता आई० टी० संयोजक नगर मंडल भाजपा तथा सहसंयोजक विजय श्रीवास्तव और विजय ओझा के संयोजन में कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


