•करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किया विरोध थर्मल पावर प्लांट का विस्तार पर रोक लगाने की उठाई माँग
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र ग्राम ददरी खुर्द मे सरकारी जमीन लगभग 100 एकड़ जमीन हड़प कर किये जा रहा थर्मल पावर प्लांट का विस्तार पर रोक लगाने के सम्बन्ध मे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर इस पावर प्लांट के बिस्तर पर रोक की मांग की है । मड़िहान तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम ददरी मे अड़ानी ग्रुप के द्वारा विद्युत संयत्र लगाया जा रहा है जो किसानो की उपजाऊ भूमि को औने-पौने दाम पर खरीद कर कार्य किया जा रहा है। इतना ही नही लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन जिसमे नाले नदिया और जो भी जंगल क्षेत्र है। उनको भी अबैध तरीके से अधिग्रहीत कर पावर प्लांट का विस्तार किया जा रहा है, जिस पर स्थानीय तहसील प्रशासन चुप्पी साधे बैठे है। जिसके सम्बन्ध मे जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एड़वोकेट ने जनता की ओर से यह मांग किया कि कि तहसील मड़िहान के राजस्व ग्राम ददरी खुर्द मे बन रहा 1600 मेगावाट अड़ानी पावर प्लांट स्थानीय पर्यावरण और किसानो के हित मे नही है। कम मुआवजा, पानी की कमी, राख से प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट की शिकायत की है। जन-सुनवाई में किसानो की बात नही सुनी गई। जिसकी आप उच्च स्तरीय जाँच कराये और अबैध तरीके से अधिग्रहीत की गयी लगभग 100 एकड़ से अधिक समस्त सरकारी जमीन को मुक्त कराते हुए पावर प्लांट पर रोक लगाने की कृपा करे। अतः श्रीमान् जी से विनम्र निवेदन है कि अधोहस्ताक्षरी के प्रार्थना पत्र पर ध्यान देते हुए जनहीत मे किसानो के हीत मे सरकारी जमीन को बचाने हेतु तत्काल निष्पक्ष जाँच कमेटी गठीत कर तत्काल कार्यवाही कराने जनहित मे लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को मुक्त कराते हुए पावर प्लांट के अति महत्वाकाक्षी विस्तार निति को लगाम लगाने की मांग की है ।


